टेस्ट : सामान्य गणित टेस्ट - 08

1. एक क्लीयरेंस सेल में, एक साड़ी जिसका अंकित मूल्य 10,490 रुपये था, अब 9,441 रुपये में बेची जाती है। साड़ी पर छूट प्रतिशत कितना है?
2. 2.666 ... + 2.77 ... भिन्न रूप में है :
3. छह व्यक्तियों P, Q, R, S, T और U में से प्रत्येक का वजन अलग-अलग है। Q का वजन केवल दो अन्य व्यक्तियों से अधिक है। P का वजन U के वजन से अधिक है। S का वजन Q के वजन से अधिक है। R का वजन T के वजन से कम है। Q का वजन T के वजन से अधिक है। U का वजन सभी छह व्यक्तियों में दूसरा सबसे अधिक है। सभी छह व्यक्तियों में तीसरा सबसे अधिक वजन किसका है?
4. 1,280 रुपये पर 3 वर्षों के लिए 5% प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज कितना होगा:
5. एक वस्तु की कीमत 5,000 रुपये से 2,000 रुपये कम है। डीलर 10% की छूट देता है और खुदरा विक्रेता इसके क्रय मूल्य पर 5% की छूट देता है। ग्राहक के लिए अंतिम विक्रय मूल्य कितना है:
6. यदि a और b,   के मूल हैं, तो x में द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए जिसके मूल  और ab हैं।
7. यदि '+' का अर्थ '÷', '-' का अर्थ '+', '×' का अर्थ '-' तथा '÷' का अर्थ '×' है, तो निम्नलिखित व्यंजक का मान क्या होगा?

    [{(23 × 15) - (1 ÷ 4)} + (2 - 2)] ÷ 2

8. A, 4 मिनट में 100 अंडे गिन सकता है जबकि B, 5 मिनट में उतने ही अंडे गिन सकता है। यदि वे दोनों मिलकर 450 अंडे गिनें तो उन्हें कितना समय लगेगा ?
9. जान्हवी अपने घर से चलना शुरू करती है और पश्चिम की ओर 45 मीटर चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है और 32 मीटर चलती है। फिर, वह दाएं मुड़ती है और 88 मीटर चलती है। उसके बाद, वह दाएं मुड़ती है और 50 मीटर चलती है। अंत में, वह फिर से दाएं मुड़ती है और 43 मीटर चलती है। अब वह अपने घर से कितनी दूर और किस दिशा में है? (सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं)
10. समीकरण   का एक मूल x = 3 है। दूसरा मूल _______ है।
11. यदि 9 : 12 : 12 : x, तथा 28 : 42 : 42 : y है, तो 2x + y का मान होगा:
12. 10 सह-अभाज्य संख्याओं के किसी भी समूह का महत्तम समापवर्तक सदैव होता है:
13. शीर्ष A (0, -2), B (2, 1), C (0, 4), और D (-2, 1) द्वारा निर्मित चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल (वर्ग इकाइयों में) कितना है:
14. एक टेलीविज़न की कीमत, एक प्रिंटर की कीमत से 35,000 रुपये कम है। यदि प्रिंटर की कीमत, टेलीविज़न की कीमत से दोगुनी है, तो टेलीविज़न की कीमत ज्ञात कीजिए।
15. मेरे पिता वर्तमान में मुझसे 25 वर्ष बड़े हैं। 5 वर्ष पहले मेरे और मेरे पिता की आयु का योग 39 वर्ष था। मेरी वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
16. यदि x और y संख्या 115xy के दो अंक इस प्रकार हैं कि यह संख्या 90 से विभाज्य है, तो x + y का मान है:
17. यदि तीन संख्याएँ 5 : 6 : 8 के अनुपात में हैं और उनके वर्गों का योग 1250 है, तो उन संख्याओं का गुणनफल कितना होगा?
18. दो बक्सों में चॉकलेटों का अनुपात 7 : 5 है। यदि चॉकलेटों की संख्या में अंतर 28 है, तो बड़ी संख्या वाले बक्से में चॉकलेटों की संख्या ज्ञात कीजिए।
19.  का मान कितना होगा?
20.  एक ट्रक शहर P से शहर Q तक 60 किमी/घंटा की गति से यात्रा करता है और उसी मार्ग से 100 किमी/घंटा की गति से शहर P पर वापस आता है। दी गई यात्रा के लिए ट्रक की औसत गति कितनी है?
21. एक मोटर कार 60 किमी/घंटा की गति से चलती है और प्रत्येक दो घंटे के बाद अपनी गति 15 किमी/घंटा बढ़ा देती है। यह 360 किमी की दूरी कितने समय में तय करेगी?
22. दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को परस्पर बदलना चाहिए?
       7 × 8 + 9 - 6 ÷ 3 = 59
23.  का मान ज्ञात कीजिए:
24. 0.0486 ÷ 0.002 का मान है:
25. अनीता उत्तर दिशा की ओर मुख करके खड़ी है। फिर, वह वामावर्त दिशा में 135° घूम जाती है। उसके बाद, वह दक्षिणावर्त दिशा में 90° घूम जाती है। अब वह किस दिशा की ओर मुख करके खड़ी है?