टेस्ट : जनरल इंटेलिजेंस & रीजनिंग टेस्ट - 08

1. उस विकल्प का चयन कीजिए जो पांचवीं संख्या से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरी संख्या पहली संख्या से संबंधित है और चौथी संख्या तीसरी संख्या से संबंधित है।
    11 : 130 :: 7 : 58 :: 15 : ?
2. आठ मित्र कृति, दुर्गा, मानसी, सूर्या, ताहिरा, वृत्ति, अहाना और योशिता एक वर्गाकार मेज के चारों ओर इस तरह बैठे हैं कि चार मित्र मेज के कोनों पर बैठे हैं जबकि अन्य चार मेज की भुजाओं के ठीक केंद्र पर बैठे हैं। सभी मेज के केंद्र के सम्मुख हैं। सूर्या, दुर्गा के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठी है। कृति और दुर्गा के बीच केवल ताहिरा है। मानसी, दुर्गा के बाएं से दूसरे स्थान पर है। सूर्या और योशिता के बीच केवल वृत्ति बैठी है। योशिता, अहाना के बाएं से दूसरे स्थान पर है। वृत्ति, मानसी के बाएं से दूसरे स्थान पर है। ताहिरा के बाएं से तीसरे स्थान पर कौन बैठी है?
3. A, B, C, D, E और F छह मित्र थे जो एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर खेल खेल रहे थे। वे मेज के केंद्र की ओर मुख करके खड़े थे। E, A के ठीक बाएं खड़ा था। C, F के बाएं से दूसरे स्थान पर था। D और A के बीच ठीक दो व्यक्ति थे। B, A के ठीक दाएं था। F के ठीक दाएं कौन-सा मित्र था?
4. छह लड़कियों ने एक ही सप्ताह के प्रत्येक अलग-अलग दिन अपनी बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड करने का फैसला किया। रविवार को विश्राम का दिन होगा। P ने कहा कि शुक्रवार उसके लिए उपयुक्त रहेगा। U प्रक्रिया शुरू करेगी और सोमवार को रिकॉर्ड करेगी। S, T से ठीक पहले रिकॉर्ड करेगी। Q, U और S के दिनों के ठीक बीच वाले दिन रिकॉर्ड करेगी। T ने गुरुवार का चयन किया। R के लिए वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कौन-सा दिन शेष है?
5. नीचे तीन कथन और तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानें, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न हों, और तय करें कि निष्कर्ष दिए गए कथनों का अनुसरण करते हैं या नहीं।
कथन:
I. सभी घास झाड़ियाँ हैं।
II. सभी जड़ें फल हैं।
III. सभी फल फूल हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी घास फूल हैं।
II. सभी जड़ें फूल हैं।
III. कुछ फूल फल हैं।
6. उस विकल्प का चयन कीजिए जो उन अक्षरों को दर्शाता है, जिन्हें नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में समान क्रम में बाएं से दाएं रखने पर अक्षर शृंखला पूरी हो जाएगी।
   B _ M _ Q _ V M W _ B V M W _ B V _ _ T
7. एक कथन दिया गया है, उसके बाद विकल्पों में चार निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथन के आधार पर पता लगाइए कि कौन सा निष्कर्ष सत्य है।
   कथन : H = W > F ≥ S ≥ T > Y
8. इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद की शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कोडित किया गया है। शर्तों के अनुसार कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है।
प्रतिक 5 6 8 3 % # 7
कूट U S C K D T A
(i) यदि पहला अवयव विषम संख्या है और अंतिम अवयव सम संख्या है, तो इन दोनों (पहले और अंतिम अवयव) के कूटों को परस्पर बदल दिया जाना चाहिए।
(ii) यदि दूसरा अवयव एक प्रतीक है और पाँचवाँ अवयव एक सम संख्या है, तो इन दोनों (दूसरे और पाँचवें अवयव) के कूटों को परस्पर बदल दिया जाना चाहिए।
(iii) यदि तीसरा अवयव एक संख्या है और चौथा अवयव एक प्रतीक है, तो इन दोनों अवयवों (तीसरे और चौथे अवयव) को W के रूप में कूटबद्ध किया जाना चाहिए।
प्रश्न: 5 # % 6 7 # 3 8
9. यदि शब्द 'DIRECT' के प्रत्येक अक्षर को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
10. किसी निश्चित कूट भाषा में, 'GLEPK' को 'DIBMH' के रूप में लिखा जाता है और 'QRYHN' को 'NOVEK' के रूप में लिखा जाता है। उस भाषा में 'POTER' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
11. यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है:
(बाएं) 158 438 182 325 230 (दाएं)
यदि प्रत्येक संख्या के पहले अंक में 5 जोड़ दिया जाए, तो कितनी संख्याओं में पहला अंक दूसरे अंक से पूर्णतः विभाज्य होगा?
12. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी?
      0, 2, 6, 12, 20, ?
13. तीन कथनों के बाद चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए हैं। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथन:
1. सभी कूरियर शिपमेंट हैं।
2. सभी शिपमेंट ट्रांसपोर्ट हैं।
3. कोई हॉल ट्रांसपोर्ट नहीं है।
निष्कर्ष:
I. कोई ट्रांसपोर्ट शिपमेंट नहीं है.
II. सभी कूरियर ट्रांसपोर्ट हैं।
III.कुछ ट्रांसपोर्ट शिपमेंट हैं।
IV. कोई कूरियर हॉल नहीं है।
14. P, Q, R, S, T, U और V एक ही इमारत की सात अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचली मंजिल की संख्या 1 है, उसके ऊपर की मंजिल की संख्या 2 है, और इसी प्रकार सबसे ऊपर की मंजिल तक, जिसकी संख्या 7 है। U सबसे ऊपरी मंजिल पर रहता है। T और Q के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। Q मंजिल संख्या 3 पर है। V, P की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। S, R की मंजिल के ठीक ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। Q, R की मंजिल के ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहता है। मंजिल संख्या 6 पर कौन रहता है?
15. यदि शब्द 'LAMENT' के प्रत्येक अक्षर को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?
16. तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और तय करना है कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथन:
सभी गधे ज़ेबरा हैं।
कुछ बैल बिल्लियाँ हैं।
कुछ गधे वानर हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ ज़ेबरा बैल हैं।
(II) कुछ ज़ेबरा वानर हैं।
(III) कुछ गधे बिल्लियाँ हैं।
17. दिए गए समीकरण को सही बनाने के लिए किन दो संख्याओं को परस्पर बदलना चाहिए?
     7 × 8 + 9 - 6 ÷ 3 = 59
18. अनीता उत्तर दिशा की ओर मुख करके खड़ी है। फिर, वह वामावर्त दिशा में 135° घूम जाती है। उसके बाद, वह दक्षिणावर्त दिशा में 90° घूम जाती है। अब वह किस दिशा की ओर मुख करके खड़ी है?
19. एक कथन दिया गया है जिसके बाद दो धारणाएँ I और II दी गई हैं। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना है और तय करना है कि दी गई धारणाओं में से कौन सी धारणा कथन में निहित है।
कथन:
निबंध लेखन एक कला है। एक अच्छा निबंध लिखने के लिए विषय की समझ के साथ-साथ भाषा पर भी पकड़ होना आवश्यक है।
धारणाएँ:
I. विषय पर पूर्ण महारत के बिना निबंध नहीं लिखा जा सकता।
II. भाषा पर अच्छी पकड़ रखने वाला कोई भी व्यक्ति अच्छा निबंध लिख सकता है।
20. उस विकल्प का चयन कीजिए जो पाँचवें अक्षर-समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार दूसरा अक्षर-समूह, पहले अक्षर-समूह से संबंधित है और चौथा अक्षर-समूह, तीसरे अक्षर-समूह से संबंधित है।
     BEING : YVRMT : : PRIDE : KIRWV : : CLEAN : ?
21. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या दी गई श्रेणी में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी?
      5, 13, 23, 49, ?, 193
22. 30 लोग उत्तर दिशा की ओर मुंह करके पंक्ति में खड़े हैं। मनोज आगे से 11वें स्थान पर खड़ा है। शाहीन पीछे से 7वें स्थान पर खड़ी है। नीरज, शाहीन के ठीक आगे खड़ा है। नीरज और मनोज के बीच कितने लोग खड़े हैं?
23. यदि '+' का अर्थ '-', '-' का अर्थ '÷', '÷' का अर्थ '×' और '×' का अर्थ '+' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
     12 ÷ 6 + 28 - 7 × 14 = ?
24. उस समूह का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित समूह की संख्याएँ संबंधित हैं।
(नोट: संक्रियाएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए, संख्याओं को उसके घटक अंकों में तोड़े बिना। उदाहरणार्थ 13 - 13 पर संक्रियाएं जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है)
(1, 8, 3)
(2, 21, 5)
25. सात व्यक्ति A, H, D, F, T, E और G एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। E के बाईं ओर केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। G और H, E के ठीक बगल में हैं। A पंक्ति के दाएं सिरे पर बैठा है। D, A के ठीक बगल में है। F, E के बाई ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। पंक्ति के बाएं सिरे पर कौन बैठा है?
26. कौन-सा अक्षर-समूह दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आकर श्रृंखला को पूर्ण करेगा?
     AJRZ, DMTC, ?, JSXI, MVZL
27. नीचे दिए गए समीकरण को गणितीय रूप से सही बनाने के लिए किन दो चिह्नो को परस्पर बदलना चाहिए?
     136 ÷ 17 + 102 - 3 × 2 = 187
28. सात डॉक्टर S, T, U, V, X, Y और Z, केस स्टडी के लिए एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर मुंह करके बैठे हुए हैं। Y, Z के दाएं तीसरे स्थान पर और S तथा X के बीच में बैठा है। Z, U के दाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। V, X के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। Y और V के बीच दो डॉक्टर बैठे हैं। दी गई जानकारी के आधार पर, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
29. वर्गों के उस समुच्चय का चयन करे जिसके बीच का संबंध दिए गए वेन आरेख द्वारा सर्वोत्तम रूप से दर्शाया गया है।

   

30. निम्नलिखित शृंखला को पूरा करें।
       9, 11, 15, 23, 39, ?